फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: मालरोड पर दिनभर जाम, आधा किलोमीटर का सफर तय करने में लगा आधा घंटा

शहर के मालरोड पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुराने बस अड्डे से लेकर मशरूम चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब आधा किलोमीटर के इस मार्ग को पार करने में वाहन चालकों को आधे घंटे तक का समय लग रहा था। इससे अभिभावकों, स्कूली बस चालकों और अन्य वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मालरोड पर जाम का असर राजगढ़ रोड और बाइपास मार्ग पर भी देखने को मिला। इन सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही और वाहन चालक काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी उन अभिभावकों को हुई, जिन्हें बच्चों को स्कूल से लेने और छोड़ने के लिए समय पर पहुंचना था। जाम में कई स्कूली बसें भी फंसी रहीं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालरोड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और खराब हो जाती है। वाहन चालकों ने प्रशासन और पुलिस से मालरोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि जाम की स्थिति से राहत मिल सके। इसके साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें