फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नेर रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन, स्वामी हरिचेतनानंद ने सुनाया राजा परीक्षित को श्राप का प्रसंग

रामशहर के निकटवर्ती गांव नेर रामपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। इस दौरान हरिद्वार से पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश दिया। स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि श्रीमद्भागवत सनातन धर्म का सर्वमान्य ग्रंथ है। मनुष्य के लिए सर्वोत्तम धर्म भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रीति रखना है। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से किया गया धर्म और भक्ति जीवन को सार्थक बनाते हैं। कथा के दौरान स्वामी जी ने भीष्म पितामह के अंतिम समय का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह ने अपने अंतिम समय में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनकी स्तुति की। यह प्रसंग भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का उदाहरण है। स्वामी हरिचेतनानंद ने राजा परीक्षित की कथा सुनाते हुए बताया कि एक बार राजा परीक्षित को कलियुग का दर्शन हुआ। इसके प्रभाव में आकर उनकी बुद्धि प्रभावित हुई और उन्होंने श्रंगी ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। इस घटना से क्रोधित होकर ऋषि ने राजा परीक्षित को श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक सर्प के डसने से उनकी मृत्यु होगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को इस प्रसंग का महत्व बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें