फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: पहले नवरात्र पर मां शूलिनी मंदिर में भक्तों की कतारें, सुबह 5 बजे खुले कपाट; विशेष पूजा के बाद भजन-कीर्तन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के आगाज के साथ ही मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पहले नवरात्र के अवसर पर मां शूलिनी मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु कतारों में लगकर माता के दर्शन करते रहे। मंदिर में देर शाम तक दर्शन जारी रहने की व्यवस्था रखी गई। नवरात्र के पहले दिन सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। वहीं, दोपहर के समय मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पहले नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें