फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शिमला-नालागढ़ वाया रामशहर मार्ग बंद, कुमारहट्टी लैंडस्लाइड के पास चिकनी नदी में मलबे से खतरा

Ankesh Dogra Updated Fri, 04 Sep 2026 04:35 PM IST

लगातार बारिश के बीच शिमला-नालागढ़ वाया रामशहर सड़क मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। कुमारहट्टी लैंडस्लाइड के पास चिकनी नदी में भारी मात्रा में मलबा पहुंचने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नदी में मलबा जमा होने के कारण पानी का बहाव बाधित होने और अस्थायी बांध जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। नदी के आसपास और साथ लगते गांवों में रहने वाले लोगों में संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही और नदी का जलस्तर बढ़ा तो मलबे के कारण बने अवरोध से पानी जमा हो सकता है। ऐसे में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुमारहट्टी लैंडस्लाइड और चिकनी नदी के प्रभावित हिस्से का तत्काल निरीक्षण करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मलबा हटाने और नदी के बहाव को सुचारु करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि किसी संभावित आपदा से बचा जा सके। फिलहाल बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और खतरे की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने की भी मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें