फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे नाहन के मंदिर, दिन भर रही श्रद्धालुओं की आवाजाही

Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 07:01 PM IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर शहर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व के चलते सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई, जबकि शाम होते-होते मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी विमल प्रकाश तिवारी ने बताया कि धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। इसी आस्था के साथ जन्माष्टमी का पर्व पूरे शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें