फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सिरमौर में अत्याचार निवारण के 108 मामलों में 1.19 करोड़ की राहत राशि जारी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सुविधाओं और मैनुअल स्कैवेंजिंग उन्मूलन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 25 मामलों में पीड़ितों को 27,47,500 रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है। वर्ष 2022 से अब तक 108 मामलों में 125 पीड़ितों को कुल 1,19,42,500 रुपये की राहत राशि जारी की गई है। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सिरमौर में अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी 53,025 है। वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 25 लाभार्थियों को अल्पसंख्यक ऋण योजना के तहत 1,07,50,000 रुपये की ऋण सहायता दी गई है। जिला कल्याण अधिकारी एवं समितियों के सदस्य सचिव गावा सिंह नेगी ने बैठकों में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला न्यायवादी चंपा सुरील, डीएसपी मुख्यालय मंगत राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें