अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी मेला मैदान में दुकानें लगाए बैठे व्यापारियों को जिला प्रशासन ने मैदान खाली करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार देर शाम एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर और बीडीओ दर्शन लाल पुंडीर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मेला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को 27 नवंबर की रात तक दुकानें हटाकर मैदान खाली करने की सख्त चेतावनी दी गई। एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि सभी दुकानदारों को 27 नवंबर की रात तक मेला मैदान खाली करने की चेतावनी दे दी गई है। सफाई ठेकेदार को भी 28 नवंबर को पूरे मैदान की सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित आदेशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी