फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के पास पलटा ट्रक

नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेठी के समीप चुंजर की जोहड़ी में सोमवार को एक सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एचपी 62डी-7005 सामान लेकर शिमला की ओर जा रहा था। चुंजर की जोहड़ी के समीप एक मोड़ पर पहुंचने के दौरान चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और फिर सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुटे। हादसे में ट्रक में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। वहीं, ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक और मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह मोड़ पर ट्रक का अनियंत्रित होना बताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें