फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के पूर्व महाराजा उदय प्रकाश की जयंती पर शाही महल में रक्तदान शिविर

Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 02:23 PM IST

सिरमौर रियासत के अंतिम महाराजा स्वर्गीय उदय प्रकाश की जयंती के अवसर पर रविवार को शाही महल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन शाही परिवार और रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के संयुक्त सहयोग से किया गया। शिविर में शाही परिवार के सदस्यों के साथ रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। महाराजा उदय प्रकाश की पत्नी महारानी रसिका प्रकाश, युवराज सिद्धराज सिंह और युवारानी दिव्यश्री ने कार्यक्रम में भाग लिया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष डॉ. प्रगति सबलोक, डॉ. सुरेश सबलोक समेत अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने का संदेश दिया गया। युवारानी दिव्यश्री ने कहा कि शाही परिवार की ओर से स्वर्गीय महाराजा उदय प्रकाश की स्मृति में लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और अधिक से अधिक लोगों को इस तरह के कार्यों में आगे आना चाहिए। महाराजा उदय प्रकाश की जयंती पर आयोजित शिविर को भी इसी सामाजिक भावना से जोड़ा गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। शाही परिवार और रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें