फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में 40 फीट गहरी खाई में गिरा बैल, हाइड्रा की मदद से देर रात सुरक्षित निकाला

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार रात एक बेसहारा बैल के खाई में गिरने के बाद देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। यशवंत विहार स्थित गायत्री मंदिर के पास आपस में लड़ते हुए एक बैल अचानक 40 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की टीम सक्रिय हुई। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने राजीव शर्मा और इंद्रा चावरिया के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष उपमा धीमान और फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी गई। रात का समय होने और खाई काफी गहरी होने के कारण बैल को सुरक्षित बाहर निकालना आसान नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बैल को बाहर निकालने के लिए भारी मशीन की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद राहिल क्रेन सर्विस के माध्यम से राजेश से संपर्क किया गया। उन्होंने हाइड्रा मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की और रात नौ बजे से पहले हाइड्रा लेकर मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया। इधर, सुमित गुप्ता ने एसडीएम से संपर्क कर घायल बेसहारा पशु के उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया। एसडीएम के निर्देश पर वेटरनरी विभाग की टीम दवाइयां लेकर मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से बैल को खाई से बाहर निकाला गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम को अंधेरे और गहरी खाई के कारण काफी सावधानी बरतनी पड़ी। आखिरकार अभियान सफल रहा और बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पशु के उपचार के लिए मौके पर पहुंची वेटरनरी टीम ने भी आवश्यक मदद की। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी, फायर ब्रिगेड, स्थानीय लोगों, प्रशासन और वेटरनरी विभाग की टीम ने सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें