फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: एसडीएम राजीव संख्यान बोले- बाजारों में पटाखे बेचने पर रहेगी पूर्ण पाबंदी, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दीपावली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए कुल 45 प्लाट बनाए गए हैं। इनमें से पहले चरण में 31 प्लाट व्यापारियों को आवंटित किए गए हैं। प्लाट आवंटन प्रक्रिया से नगर परिषद को 1 लाख 81 हजार रुपये की आमदनी हुई है। शेष 14 प्लाटों का आवंटन 6 नवंबर को चौगान मैदान में किया जाएगा। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान की अगुवाई में प्लाट आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान लोगों की सुरक्षा और अग्नि हादसों की आशंका को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री के लिए खुले और सुरक्षित स्थान निर्धारित किए गए हैं। नाहन के चौगान मैदान के अलावा ददाहू में गिरी नदी के किनारे और औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मारकंडा नदी के किनारे पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन सहित सुरक्षा के अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें