फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर नाहन में श्रद्धांजलि, भंडारे में बांटा कड़ी-चावल

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से नाहन में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र विदूड़ी और प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रामविलास पासवान और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि रामविलास पासवान ने लंबे समय तक वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को कड़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें