फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में दशहरा उत्सव पर लंका दहन की तैयारियां पूर्ण, 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाएगा। जिला के कई क्षेत्रों में लंका दहन होगा। मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में शाम 6:30 बजे होने वाली कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी, सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिरकत करेंगे और लंका दहन करेंगे। नाहन नगर परिषद की ओर से पुतलों के निर्माण और आयोजन पर करीब पांच लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसमें पुतलों के निर्माण पर करीब 1.50 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है, जबकि शेष राशि आतिशबाजी और दूसरे कार्यो पर खर्च की जाएगी। लंका दहन कार्यक्रम को लेकर हर साल की तरह इस बार भी चौगान मैदान में हजारों लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसे लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिये गए हैं। नगर परिषद की ओर से आयोजन स्थल पर दमकल वाहन, एंबुलैंस समेत पुलिस की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को कह दिया गया है। नाहन में 40 फीट ऊंचा रावण, 35 फीट ऊंचे कुंंभकण और 30 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले तैयार किए गए हैं। इसके अलावा लंका भी बनाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें