फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नशे के खिलाफ थाना ननखड़ी पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव, पांच ग्राम चिट्टे की सीमा खत्म करने की मांग

क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायत थाना ननखड़ी ने सख्त कदम उठाने की पहल की है। शुक्रवार को पंचायत भवन में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान अभिषेक मेहता ने की। बैठक में नशे के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से चिट्टे की पांच ग्राम की निर्धारित सीमा समाप्त करने की मांग उठाई गई। इस संबंध में पंचायत की ओर से प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नशे की समस्या युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। पंचायत ने सरकार से पांच ग्राम चिट्टे की सीमा समाप्त करने की मांग करते हुए इस दिशा में कड़े प्रावधान करने का आग्रह किया। इस दौरान तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा ने भी क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। बैठक में पंचायत सचिव नारायण असक, उपप्रधान बहादुर सिंह, वार्ड पंच अनीता देवी, बीना देवी, प्रदीप कुमार, पुलिस विभाग से हरि राम, आशा कार्यकर्ताओं, महिला मंडल प्रधान सहित अन्य महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें