त्योहारों के दौरान बाहरी राज्यों से अपने घरों को लौटने वाले लोगों को बसों में सफर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ सहित बड़े बस अड्डों से नाहन और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर देर रात के समय यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। यह बात भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।