फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन के हिंदू आश्रम में विराजमान हुए विघ्नहर्ता श्री गणेश

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नाहन के हिंदू आश्रम में सोमवार को विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्ति स्थापित की गई। मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मूर्ति विराजमान होते ही हिंदू आश्रम परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। शहर में नवयुवक मंडल नाहन की ओर से भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना से एक दिन पहले रविवार को शहर में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोमवार सुबह मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आवभगत शुरू कर दी। नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला और पंकज अग्रवाल ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान हिंदू आश्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर भजन संध्याओं के साथ मनोकामना पेटी भी स्थापित की गई है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं से संबंधित पर्चियां इस पेटी में डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 11 बजे हिंदू आश्रम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के भजनों का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार 16 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान श्री गणेश की मूर्ति को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना नदी में विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान शहर में शोभायात्रा और परिक्रमा भी निकाली जाएगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। मूर्ति स्थापना के अवसर पर नवयुवक मंडल के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अजय बंसल, बुद्दी बल्लव, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, संजीव कश्यप उर्फ चीना, अंशुल अग्रवाल, प्रदीप विज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें