राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रसायन विज्ञान विभाग के केमिकोस क्लब की ओर से ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन, क्विज और मॉक इंटरव्यू जैसी विभिन्न गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को हिमाचल प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने राज्य और केंद्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने की सही रणनीति और समय रहते तैयारी करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंतिम चरण में ग्रुप डिस्कशन सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्रों ने इनमें सक्रियता से भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।