फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: अमोलक राम बोले- एक सितंबर को शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर

रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की काओबिल जोन इकाई की मासिक बैठक काओबिल में हुई। जोन अध्यक्ष जबर सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में पेंशनरों ने लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम और संयुक्त सचिव विनोद नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि काओबिल जोन के सभी पेंशनर 1 सितंबर को शिमला पहुंचकर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में होने वाले धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव को सफल बनाने में पूरा सहयोग देंगे। पेंशनरों ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित राशि के भुगतान के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई। अमोलक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस राशि का भुगतान 31 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने इसे बुजुर्ग पेंशनरों के साथ वादाखिलाफी करार देते हुए कहा कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बुजुर्ग पेंशनरों के साथ किए गए वादे को पूरा क्यों नहीं कर रही है। बैठक में मेडिकल बिलों के लंबित भुगतान को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। पेंशनरों ने सरकार से पर्याप्त बजट जारी कर मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि विशेषकर लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कुछ कर्मचारियों को अभी तक मेडिकल बिलों का पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है। इसके अलावा बैठक में आगामी 29 अगस्त को होने वाली खंड रामपुर की बैठक में काओबिल जोन के पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमेश चंद वर्मा, महामंत्री प्रीतम टोलटा, गोविंद, कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, चेत्री देवी, ठाकुर सिंह और विनोद कुमार सहित कई अन्य पेंशनर उपस्थित रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें