फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: धर्मपुर में खेलो हिमाचल एंटी चिट्टा अभियान को लेकर हुई बैठक

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे खेलो हिमाचल एंटी चिट्टा अभियान के तहत विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर सिंह पटियाल ने की। इसमें विकास खंड धर्मपुर की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसडीएम जोगिंदर सिंह पटियाल ने पंचायत प्रतिनिधियों को खेलो हिमाचल एंटी चिट्टा अभियान के उद्देश्य और इसकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी पंचायत प्रधानों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में जाकर 15 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं एवं खिलाड़ियों को इस अभियान से जोड़ें। इसके लिए पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण करवाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विकास खंड अधिकारी धर्मपुर बालम राम, नोडल अधिकारी मनीष कुमार, सहायक नोडल अधिकारी चंचल सिंह ठाकुर, सीओ धर्मपुर सुरेश कुमार कौंडल सहित अन्य अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें