फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल शर्मा बोले- शिवरात्रि से पहले पूरा होगा मंडी के वल्लभ कॉलेज का नया भवन, 53 करोड़ रुपये होंगे खर्च

मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय को जल्द ही नए भवन और आधुनिक सुविधाओं वाले कांप्लेक्स की सौगात मिलने वाली है। शिवरात्रि से पहले कॉलेज की मुख्य बिल्डिंग और दोनों भवनों के बीच बनने वाले कांप्लेक्स का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भवन निर्माण पर करीब 53 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सदर विधायक अनिल शर्मा ने वीरवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि कॉलेज की मुख्य बिल्डिंग और कांप्लेक्स के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और टेंडर भी आवंटित कर दिया गया है। अब जल्द ही शेष निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग का निर्माण कार्य वर्ष 1993 में उनके विधायक और मंत्री बनने के दौरान शुरू हुआ था। समय के साथ विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने और कॉलेज की आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन के निर्माण की योजना तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में उनके आग्रह पर इस भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। शुरुआती चरण में इस पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य अधूरा रह गया। अनिल शर्मा ने बताया कि निर्माण की लागत बढ़ने के कारण भवन के लिए दोबारा प्रशासनिक स्वीकृति लेनी पड़ी। इसके बाद करीब 46 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे कार्य सामने आए, जो पहले जारी किए गए टेंडर में शामिल नहीं थे। इसके चलते उनका नया एस्टीमेट तैयार करवाया गया, जिसमें करीब 6.50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की जरूरत बताई गई। इस तरह कॉलेज के नए भवन पर कुल खर्च करीब 53 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस संबंध में बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त 6.50 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य भवन के साथ दोनों बिल्डिंग के बीच कांप्लेक्स का निर्माण भी करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बैठने, आने-जाने और अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान वल्लभ कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा और संबंधित ठेकेदार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें