मंडी-पठानकोट हाईवे पर ढेलू के पास ओवरटेक करने के दौरान वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कार सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार और बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस बीच हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक से भी वाहन टकरा गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर में वाहनों की टक्कर के मामले की जांच की जा रही है।