फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथान, CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ; युवाओं में दिखा उत्साह

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को लेकर मंडी के पड्डल मैदान में शुक्रवार को एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री वाकथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और युवा पड्डल मैदान में एकत्रित हुए हैं। सुबह से ही मैदान में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पड्डल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है। पुलिस बैंड की धुनों से पूरे मैदान में जोश और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। बैंड की धुनों पर युवा झूमते नजर आए। स्कूली विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया है। इस जागरूकता वाकथान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। वाकथान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त हिमाचल के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के संबोधन के माध्यम से भी नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई और युवाओं की भागीदारी का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें