फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सोनू निगम के गीत में सुंदरनगर के कुशल ने निभाई मुख्य भूमिका

सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम के नए गीत ‘एक राधा एक मीरा’ में सुंदरनगर के कुशल चंद्र चौहान ने मुख्य भूमिका निभाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गीत बीते गुरुवार को रिलीज हुआ है। भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावनाओं पर आधारित इस गीत में कुशल के अभिनय और नृत्य को प्रमुखता से दिखाया गया है। सुंदरनगर के कमांद चौकी निवासी कुशल चंद्र चौहान मुंबई में प्रशिक्षित अभिनेता और डांसर हैं। वह पिछले कई वर्षों से अभिनय और नृत्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रंगमंच से कैमरे तक के सफर में उन्होंने कई प्रोजेक्ट में काम किया है। इससे पहले वह बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। कुशल ने बताया कि सोनू निगम जैसे प्रसिद्ध गायक के गीत में मुख्य भूमिका निभाना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने अपने डांस और परफॉर्मेंस की शुरुआती ट्रेनिंग सुंदरनगर की फीट ऑफ फायर डांस अकादमी से ली थी। इसके लिए उन्होंने अकादमी के संचालक अमित भाटिया और अपने गुरुजनों का आभार जताया। गीत का निर्देशन बींदक ने किया है, जबकि निर्माता नरेश और सुशील पांडे हैं। गीत में कुशल चंद्र चौहान के साथ सिमरन और श्वेता चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें