फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। भाजपा 17 से 17 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कुल्लू ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में भाजयुमो के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 17 अक्तूबर तक 12 तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेगा। इस अभियान का जिला स्तर पर कुल्लू में शुभारंभ 17 सितंबर को हुआ है। उस दिन आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत हर एक मतदान केंद्र के 100 घरों में दीयों को जलाया है। वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिग्विजय ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थित ब्लड बैंक में जितनी यूनिट रक्त की आवश्यकता थी । इस शिविर में उसे पूर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें