नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की याद में कुल्लू के ढालपुर में नेपाली समुदाय ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार शाम ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में प्रवासी सांझा मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग जुटे। शाम सात बजे लोगों ने कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान नेपाल में हुई घटना पर लोगों ने गहरा दुख जताया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के साथ-साथ उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नेपाली समुदाय के लोगों ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों ने उनकी आत्मिक शांति की कामना की। रविवार शाम आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेपाली मूल के लोगों ने एकजुट होकर नेपाल में हुई त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की। कैंडल की रोशनी के बीच लोगों ने कुछ समय मौन रखकर दिवंगतों को याद किया और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।