फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: 12 साल बाद परिक्रमा में हुआ दो देव भाइयों का भव्य मिलन, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश की देवभूमि कुल्लू में एक बार फिर सदियों पुरानी देव परंपरा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला कुल्लू की लगघाटी में चार कोठी की परिक्रमा के दौरान 12 साल बाद दो देव भाइयों का भव्य मिलन हुआ। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भुट्टी पहुंचे। यहां देवता वीरनाथ गौहरी का उनके छोटे भाई देवता क्षेत्रपाल थान के साथ मिलन हुआ। यह भव्य मिलन भुट्टी स्थित देवता क्षेत्रपाल थान के निवास स्थान पर हुआ। दोनों देवताओं के मिलन के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक देव रीति-रिवाजों के अनुसार दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। 12 साल बाद हुए इस मिलन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, देवता वीरनाथ गौहरी 22 नवंबर से चार कोठी की परिक्रमा पर निकले हुए हैं। वहीं, उनके छोटे भाई देवता क्षेत्रपाल थान भी अब बड़े भाई के साथ परिक्रमा के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों देवता अगले 15 दिनों तक लगघाटी के विभिन्न गांवों में जाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। देव परंपरा के इस आयोजन के दौरान 28 नवंबर को छोटे भाई देवता शालुगू थान के साथ भी भव्य मिलन होगा। इसके बाद परिक्रमा की धार्मिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। दोनों देवताओं की यह परिक्रमा 10 दिसंबर को संपन्न होगी। लगघाटी में आयोजित यह देव परिक्रमा स्थानीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं का प्रतीक है। 12 साल बाद दो देव भाइयों का मिलन होने से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें