फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सिलीगुड़ी में तैनात लाहौल के जवान अनिल का हृदय गति रुकने से निधन, सैनिक सम्मान के किया अंतिम संस्कार

देश की सेवा में सेना में तैनात लाहौल के वीर सपूत सिपाही अनिल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी घाटी में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार सिपाही अनिल पुत्र दिवंगत हरिदास मूलत शकोली गांव के रहने वाले थे लेकिन वर्तमान में उनका परिवार कुकमसेरी में अपने दूसरे घर में रहता है। अनिल असम रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे। 23 अगस्त (रविवार) को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। घटना के बाद उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह चंडीगढ़ तक हवाई मार्ग से लाया गया, वहां से सड़क से होकर कुकमसेरी पहुंचाया गया। दोपहर 3:40 बजे मृतक का पार्थिव शरीर कुकमसेरी पहुंचा। जहां चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे को खोने से माता बेसुध हो गई और पत्नी को भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम बेटी और बेटा के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। कुकमसेरी में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जवान अनिल के आकस्मिक निधन पर घाटी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें