फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 खिलाड़ी बैडमिंटन और शूटिंग में दिखाएंगे दम, कुल्लू कॉलेज में खेलों का आगाज

सरदार पटेल विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय कुल्लू को बैडमिंटन और शूटिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से जुड़े 16 महाविद्यालयों के कुल 192 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी छात्र एवं छात्रा वर्ग में बैडमिंटन और शूटिंग में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय सैंज की प्राचार्य डॉ. सुजाता राशपा ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। बैडमिंटन और शूटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने से महाविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियों का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें