फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला में राज्यस्तरीय आइडियाथॉन, स्कूली बच्चों ने पेश किए रोजगार और कारोबार के नए आइडिया

स्कूली विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने और उनके नए विचारों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से धर्मशाला में राज्यस्तरीय आइडियाथॉन का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने अपने उद्यमशील विचार, प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और स्वरोजगार की सोच को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने हस्तशिल्प उत्पादों, ऑर्गेनिक उत्पादों और अन्य उपयोगी वस्तुओं के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप का मूल्यांकन उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के विचारों की उपयोगिता और उन्हें व्यावहारिक रूप देने की संभावनाओं को परखा। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने आइडिया को वास्तविक उत्पाद और व्यवसाय में बदलने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। इससे बच्चों को कम उम्र में ही उद्यमिता और स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिला। राज्यस्तरीय आइडियाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे बच्चों ने अपने उत्पादों और प्रोजेक्ट के जरिए यह दिखाया कि स्कूली स्तर पर भी नए व्यवसाय और स्वरोजगार से जुड़े विचार विकसित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यावहारिक सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें