फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: उड़ीसा के छात्र पहुंचे हमीरपुर, सात दिवसीय युवा संगम में जानेंगे हिमाचल की संस्कृति और परंपराएं

हमीरपुर। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत युवा संगम शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण के तहत उड़ीसा से छात्रों का दल हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर पहुंचा। सात दिवसीय इस भ्रमण के दौरान छात्र हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होंगे। भ्रमण के दौरान छात्र हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और यहां की स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को करीब से जानने का प्रयास करेंगे। वहीं, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छात्रों को भी उड़ीसा की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं से परिचित करवाया जाएगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उड़ीसा से पहुंचे छात्रों ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और यहां के लोगों के व्यवहार से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने हिमाचल के स्वच्छ वातावरण की भी सराहना की। छात्रों ने बताया कि सात दिनों के दौरान वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां की संस्कृति को समझेंगे। छात्रों ने कहा कि वे उड़ीसा के अलग-अलग जिलों से हिमाचल पहुंचे हैं और इस शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति के साथ-साथ यहां की प्रौद्योगिकी और विकास को भी करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों राज्यों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें