फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की बैठक में मांगों पर हुआ मंथन

हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक शनिवार को बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों कृष्ण लाल सोनी, सुशील सोनी, सुरेश कुमार, विनोद आदि ने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन एचआरटीसी के पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की कि पेंशनरों को तीन प्रतिशत डीए का भुगतान एरियर सहित शीघ्र किया जाए। पेंशनरों ने परिचालकों की लंबित वेतन वृद्धि को भी जल्द जारी करने की मांग उठाई। लंबे समय से कई वित्तीय लाभ लंबित होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी की राशि का भुगतान न किए जाने पर भी रोष जताया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी विभागों के पेंशनरों को इन वित्तीय लाभों का भुगतान किया जा चुका है, जबकि परिवहन निगम के पेंशनर अभी भी इन लाभों से वंचित हैं। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। संगठन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पेंशनर सभी क्षेत्रीय कार्यालयों का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। इस दौरान कृष्णा सिंह, पवन कुमार, विक्रम राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें