फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: उत्तम सिंह बने विश्वकर्मी विकास सभा हमीरपुर के अध्यक्ष

विश्वकर्मी विकास सभा हमीरपुर के अध्यक्ष उत्तम सिंह चुने हैं। शुक्रवार को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा की बैठक प्रदेश संयोजक हरबंस लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रकाश चंद सेन को महासचिव, ओंकार चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिंद्र पाल और देवराज को उपाध्यक्ष व कुलदीप चंद सन्यासी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश संयोजक हरबंस लाल ने कहा कि समुदाय में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना और रूढ़िवादी रीति-रिवाजों, प्रथाओं, परंपराओं तथा अंधविश्वास को त्यागकर वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील सोच विकसित करना सभा की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें