फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: यूजीसी की गाइडलाइन के विरोध में सामान्य वर्ग ने निकाली रैली राजपूत कल्याण सभा व राजपूत महासभा ने निकाली रैली

हमीरपुर। यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को सामान्य वर्ग के लोगों ने शहर में राजपूत कल्याण सभा एवं राजपूत महासभा के बैनर तले रैली निकालकर अपना विरोध जताया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची। गांधी चौक पर जनसभा के दौरान वक्ताओं ने गाइडलाइन को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान यूजीसी रोल बैक के नारे लगाए। जिला राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि रैली के दौरान सामान्य वर्ग के लोगों ने जाति आधारित आरक्षण के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य वर्ग में भी कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन जातीय श्रेणी के कारण उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक स्थिति के आधार पर पात्र लोगों को लाभ देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई दशकों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें