फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के भोटा चौक में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के स्टोर में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

जिला मुख्यालय के भोटा चौक में मंगलवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के स्टोर में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से वायरिंग का सामान, पंखे, हीटर और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण नष्ट हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। जानकारी के अनुसार, भोटा चौक स्थित बिजली की दुकान के स्टोर में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। दुकान मालिक पंकज निवासी धनेड़ ने बताया कि आग से स्टोर में रखा काफी सामान जल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्टोर के आसपास अन्य दुकानें और मकान भी मौजूद थे। ऐसे में आग के फैलने से बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई थी। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया। फायर अधिकारी अशोक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें