फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 12:23 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू गांव में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच करना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम और रैलियां अपनी जगह होती हैं, लेकिन इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के जरिए लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने और किसी बीमारी की समय रहते पहचान करने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। यदि समय पर जांच हो जाए तो बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में की जा सकती है और मरीज को जल्द उपचार उपलब्ध करवाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जन स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। कांगू में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच के साथ समय पर उपचार और चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और बीमारी गंभीर रूप लेने से पहले ही उसकी पहचान हो सके। जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दोपहर करीब 12 बजे कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें