फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अवाहदेवी माता मंदिर में दूसरे नवरात्र पर पहुंचे 2 हजार श्रद्धालु, रंगोली में समीरपुर महिला मंडल प्रथम

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान करीब 2 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पहले नवरात्र के मुकाबले दूसरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। पहले दिन खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं, सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद भी अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों के साथ रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल समीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में करीब 10 युवतियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें भोरंज क्षेत्र के बाहनवीं की विशाखा प्रथम और हमीरपुर के बिरड़ी की महक दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को बगवाड़ा पंचायत के प्रधान वरुण चंदेल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि कमेटी की ओर से नवरात्र के दौरान पंडाल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें