फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: विधानसभा का 13वां सत्र संपन्न, 13 विधेयक हुए पारित, सरकार ने 366 प्रश्नों के उत्तर दिए

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 13वां सत्र शनिवार को तपोवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौदहवीं विधानसभा का यह सत्र अपेक्षा के अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह सत्र 16 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबरतक चला। इस दौरान कुल छह बैठकों का आयोजन किया गया। सत्र की कार्रवाई लगभग 24 घंटे तक चली, जिससे सत्र की उत्पादकता 80 फीसदी रही। सत्र के पहले दिन विधायक दिवंगत नंद लाल और पूर्व विधायक एवं मंत्री दिवंगत मेजर विजय सिंह मनकोटिया को श्रद्धांजलि दी गई। सरकार ने कुल 366 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवाए, जिनमें 242 तारांकित और 124 अतारांकित थे। 19 नवंबर, 2026 का दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित था। नियम 101 के तहत 3 गैर-सरकारी संकल्प प्रस्तुत किए गए, पर समय के अभाव में उन पर चर्चा नहीं हो सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें