फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: राजकीय महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया और कॉलेज में अध्यापकों की कमी को दूर करने के साथ संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरों को शिफ्ट करने की मांग उठाई। प्राचार्य राकेश राठौर के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि कॉलेज में अध्यापकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने मांग की कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं। ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों ने संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के लिए निर्धारित कमरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान परेशानी न हो। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्राचार्य राकेश राठौर ने उनसे बातचीत की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अध्यापकों की कमी से संबंधित मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरों को भी शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें