फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: कीड़ी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, प्रधानाचार्य पवन सिंह वर्मा ने की अध्यक्षता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन सिंह वर्मा ने की, जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जग्गो राम ने मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिमला नाटी और पंजाबी गिद्दा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। विद्यार्थियों हिमानी और अमित ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य पवन सिंह वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और आगामी योजनाएं भी साझा कीं। इस दौरान शिक्षा, खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कबड्डी खिलाड़ी विशाल को विशेष रूप से विद्यालय गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मंच संचालन डीपीई परवीन कुमार और अजय कुमार ने किया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्षों, अभिभावकों और विद्यालय के स्टाफ सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें