फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर चंबा जिला न्यायालय में शपथ समारोह, न्यायाधीश अनुजा सूद ने दिलाई निष्ठा की शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय चंबा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने अधिवक्ताओं और जिला न्यायालय के कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन चंबा के अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। शपथ के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करने तथा उनका पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल और मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चंबा विभूति बहुगुणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने भी संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मूल्यों का सम्मान करना और उन्हें अपने व्यवहार तथा कार्यशैली में अपनाना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि वे संविधान के आदर्शों के अनुरूप न्याय, निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों को बनाए रखने में योगदान दें। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें