फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में महिलाओं को कचरा प्रबंधन और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर परिषद चम्बा ने पहल की है। दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) और एरिया लेवल फेडरेशन से जुड़ी महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि के दौरान महिलाओं को घरों से निकलने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू स्तर पर जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया और इसके महत्व से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के साथ स्वरोजगार की गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और शहर में बेहतर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें