फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा:गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मुख्य चौक पर प्रदर्शन

चंबा। शहर की साथ लगती पंचायत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मंगलवार को मुख्य चौक पर विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मौके पर उपायुक्त को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब साढ़े छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद उपायुक्त मौके पर पहुंचे और संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना। प्रदर्शन कर रहे संगठनों की मांग थी कि उपायुक्त मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनें और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद उपायुक्त मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी मांगों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपायुक्त और प्रशासन की पूरी टीम और संगठन के लोग गोवंश के अवशेषों को विधिपूर्वक संस्कार के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। करीब साढ़े छह घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मुख्य चौक पर लोगों की भीड़ जुटी रही। उपायुक्त के मौके पर पहुंचने, संगठनों की बात सुनने और प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की गई। मोहम्मद अयूब

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें