फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मांगों पर हुआ मंथन

चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का भुगतान लंबे समय से लंबित रहने पर रोष जताया गया। बैठक में राज्य स्तरीय प्रधान सुरेश ठाकुर, जिला कांगड़ा प्रधान रविंद्र राणा और कोषाध्यक्ष सेठ राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय प्रधान सुरेश ठाकुर ने सरकार को सौंपे गए 17 सूत्रीय मांगपत्र के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का समय पर भुगतान किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि दीपावली से पहले पेंशनरों को 15 फीसदी महंगाई भत्ता और इसका पिछला बकाया एरियर जारी किया जाए। सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से वित्तीय लाभ लंबित रहने के कारण पेंशनरों में निराशा है। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेना चाहिए। बैठक में भारतीय पेंशन संघ के सदस्य भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि सरकार पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें