फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के घुटनू में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, 80 लोगों ने रोपे 700 पौधे; देखभाल के लिए मिले 21 हजार

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 03:22 PM IST

विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बैल्ली के घुटनू गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया गया। सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन और खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की ओर से वन विभाग चंबा तथा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 700 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया। जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक हिमपत वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर राज सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है। उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा को भी जरूरी बताया। उन्होंने फाउंडेशन को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी से ऐसे अभियान अधिक प्रभावी हो सकते हैं। वहीं, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हिमपत वर्मा ने कहा कि बैंक सामाजिक दायित्व के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। पौधारोपण अभियान में स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्यों ने भी भाग लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें