दिवाली को लेकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां का दरबार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की जा रही है, ताकि दिवाली के अवसर पर माता के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। मंदिर के पुजारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।