फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी, वाहन मालिकों में बढ़ी चिंता

ग्राम पंचायत सुन्हाणी के बरड़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए टायर की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है। बरड़ निवासी गाड़ी चालक पवन ने बताया कि वह बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी गाड़ी बरड़ के पास सड़क किनारे खड़ी कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसका स्पेयर टायर गायब था। पवन के अनुसार, उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए टायर का कोई पता नहीं चल सका। उनका कहना है कि बरड़ क्षेत्र में इससे पहले भी गाड़ियों से टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही बरड़ और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई गई है। पवन का कहना है कि रात के समय नियमित पुलिस गश्त होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। स्थानीय वाहन मालिकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें