फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: वार्ड नंबर एक में तैयार हो रहा फलदार पौधों का बगीचा, नींबू-लीची-अमरूद के पौधे लगाए

ग्राम पंचायत बड़गांव के वार्ड नंबर एक में वीबीजी रामजी योजना के तहत फलदार पौधों का बगीचा तैयार किया जा रहा है। इस बगीचे में नींबू, मौसमी, लीची और अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। पंचायत की ओर से पौधों की देखरेख और सिंचाई के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई है, ताकि बगीचे को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सके। ग्राम पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने बताया कि योजना का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर विकसित किए जा रहे फलदार बगीचे से आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। बगीचे में लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए जॉब कार्ड धारकों को लगाया गया है। प्रधान के अनुसार, पंचायत की ओर से पौधों की सिंचाई और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पंचायत के सभी वार्डों में इसी तरह के कार्य करवाने की योजना है, ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से भी लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें