फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बड़गांव में 14 से 19 सितंबर तक लगेगा गुगा जाहरवीर मेला

Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 02:23 PM IST

विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में इस वर्ष गुगा जाहरवीर मेले का आयोजन 14 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को पंचायत घर में मेला समिति की आमसभा हुई। बैठक में आयोजन को व्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने की। बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसी दौरान जंग बहादुर ठाकुर को सर्वसम्मति से मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में गुगा जाहरवीर मंदिर और मेला परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मेले के दौरान पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर रखने पर भी चर्चा हुई। मेले में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी बहादुर सिंह चंदेल, सुनीत सिंह और हरनाम सिंह चंदेल को दी गई है। वहीं सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन की जिम्मेदारी विजय सिंह और कैप्टन सुभाष शर्मा को सौंपी गई है। पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर और मेला समिति अध्यक्ष जंग बहादुर ठाकुर ने बताया कि 14 सितंबर को पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मेला समिति की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने की तैयारी की जा रही है। बैठक में आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें