फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में 55 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल ने 255 ग्राम स्मैक बरामद की

यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने विजय कॉलोनी से एक युवक को 255 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि विजय कॉलोनी में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई अमित कुमार, जसबीर सिंह, कर्मवीर, कुलदीप सैनी, अंकित और आशीष की टीम गठित की गई। टीम ने देर रात विजय कॉलोनी में दबिश दी और वहां घूम रहे संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। इसके बाद मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विजय कॉलोनी निवासी बिरजू पुत्र सुबोध के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों को बेचने की योजना बना रहा था। रिमांड के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें