फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: नई कार खरीदने के अगले ही दिन पेंट देखकर भड़का परिवार, शोरूम पर किया हंगामा

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड पर रामपुरा के पास स्थित एक कार शोरूम में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक दिन पहले 7.62 लाख रुपये में खरीदी गई नई कार के बोनट और डीजल टैंक पर पेंट होने का मामला सामने आया। परिवार ने कार को पुरानी बताते हुए शोरूम संचालक से दूसरी गाड़ी देने या पूरी रकम लौटाने की मांग की। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। सूचना मिलने पर रामपुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाई। बाद में शोरूम कर्मचारियों की ओर से रकम लौटाने पर सहमति जताने के बाद मामला शांत हुआ। मॉडल टाउन निवासी दिलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी माता के नाम पर कार खरीदने के लिए शोरूम पहुंचे थे। उन्होंने आरटीजीएस, गूगल पे और नकद के माध्यम से 7.62 लाख रुपये की पूरी पेमेंट की थी। इसके बाद रात करीब नौ बजे उन्हें शोरूम से कार की डिलीवरी दी गई। नई कार घर पहुंचने पर परिवार में खुशी का माहौल था। सुबह बोनट और डीजल टैंक पर पेंट देखकर हुआ शक: दिलबीर सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह जब उन्होंने कार को ध्यान से देखा तो बोनट और डीजल टैंक पर पेंट होने जैसा दिखाई दिया। इस पर परिवार को कार के पहले इस्तेमाल किए जाने या मरम्मत किए जाने का शक हुआ। उन्होंने चार पेंटरों और कारीगरों को बुलाकर कार की जांच करवाई। परिवार का दावा है कि सभी ने कार के संबंधित हिस्सों पर पेंट होने की पुष्टि की। इसके बाद वह कार लेकर शोरूम पहुंच गए और संचालक से दूसरी गाड़ी देने या पूरी रकम वापस करने की मांग की। पुलिस के पहुंचने पर रकम लौटाने को तैयार हुए कर्मचारी: दिलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि शुरुआत में एजेंसी संचालक न तो कार बदलने और न ही पेमेंट लौटाने को तैयार था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शोरूम कर्मचारियों ने कार पर पेंट होने की बात स्वीकार की और कार की कीमत लौटाने पर सहमति जताई। हालांकि, आरसी और इंश्योरेंस पर खर्च हुई राशि दो महीने बाद लौटाने की बात कही गई। इसके लिए बुधवार को चेक देने का आश्वासन दिया गया। परिवार का कहना था कि जब पूरी पेमेंट की जा चुकी है तो सभी पैसे मौके पर ही वापस मिलने चाहिए। हालांकि, बाद में परिवार दो महीने बाद भुगतान करने की शर्त पर सहमत हो गया। रामपुरा चौकी इंचार्ज तरसेम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच अधिकारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे थे। एजेंसी संचालक गाड़ी की पेमेंट लौटाने के लिए तैयार हो गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें